कांग्रेस ने गांधी, शास्त्री और मसूरिया दिन पासी की जयंती मनाई…।
प्रभात फेरी निकालकर किया नमन, गोष्ठी में महापुरुषों के जीवन और योगदान पर हुई चर्चा...।

गाजीपुर ।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और मसूरिया दिन पासी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आमघाट गांधी पार्क में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही प्रभात फेरी निकालकर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत शहर कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरिया दिन पासी के जीवन, संघर्ष और देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलकर ही देश की अनेक समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन महापुरुषों के दिखाए रास्ते पर चलने और उनके विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को केवल याद करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार और जीवन में अपनाना भी जरूरी है।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मार्कंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दोनों महापुरुषों ने देश की आजादी और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम करते हैं।
एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपनाकर देश की समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की विरासत को संरक्षित रखना और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस कार्यक्रम में बटुक नारायण मिश्रा, अजय कुमार सिंह, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, राघवेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, हामिद अली, राजेश गुप्ता, विद्याधर पांडेय, राम नगीना पांडेय, रईस अहमद, छोटेलाल गौतम, लालमोहम्मद, हरिओम यादव, मंसूर जैदी, आशुतोष गुप्ता, महबूब निशा, सुमन चौबे, राघवेंद्र राम, अखिलेश यादव, आलोक यादव, जेपी पांडेय, महेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश पांडेय, शशांक उपाध्याय, सुधांशु त्रिवेदी, राशिद, सदानंद गुप्ता, पारस उपाध्यक्ष, शशिभूषण राय, मिलिंद सिंह, अयूब अंसारी, जीशान जलाली, कृष्णा तिवारी, चंद्रशेखर, इरफान, देवेंद्र सिंह, जलाल अब्बासी, ताहिर अब्बासी, राफे और विनोद पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे ।














