Blog

शेरपुर में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विशेष ग्राम सभा आयोजित…।

 

गाजीपुर ।

ग्राम पंचायत शेरपुर के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव सूर्यभान राय ने भारत सरकार की ओर से संचालित नागरिक केंद्रित सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और जनजागरूकता अभियानों की जानकारी दी।

उन्होंने रिफॉर्म उत्सव को पीपुल्स फॉर कैंपेनिंग (पीपीसी) की तर्ज पर सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ एकीकृत करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। साथ ही वीबी ग्रामजी, ग्रामीण विकास एवं आजीविका मिशन, खाद्य सुरक्षा, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया।

उन्होंने योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी की महत्ता पर भी जोर दिया।

इस मौके पर ओमप्रकाश राय मुन्ना, राकेश राय, मनन राय, कमलेश राय, अशोक राय, क्षेत्र पंचायत सदस्य रोशन राम, ग्राम पंचायत सदस्य बागडू कुमार, सत्येंद्र राय, छविनाथ राम, कुंवर राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button