Blog

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर मोहम्मदाबाद में कार्यशाला, पालिका कर्मचारियों को किया गया जागरूक…।

गाजीपुर ।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद की ओर से नगर पालिका परिषद मोहम्मदाबाद में संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में नगर पालिका के रामबाबू सहित बड़ी संख्या में पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान संचारी रोगों से बचाव, साफ-सफाई और जागरूकता को लेकर कर्मचारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ब्लाक मुख्यालय सभाकक्ष मुहमदाबाद पर सेवा संकल्प अभियान अन्तर्गत विभिनन विभागों के स्टाल के माधयम से योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक ग्रामीणो को जानकारी दी गई।

सीएचसी मोहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ. आशीष राय ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान का थीम “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोग को हराना है” रखा गया है। उन्होंने बताया कि डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग जैसे संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ कई अन्य विभाग भी मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों के लक्षण, बचाव और उपचार सुविधाओं के बारे में जागरूक करेंगी। साथ ही डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, दिमागी बुखार, क्षय रोग और कुष्ठ रोग के लक्षण वाले मरीजों को चिन्हित कर उनकी जांच और उपचार के लिए सूची तैयार की जाएगी।

सात प्रमुख बातों पर दिया गया जोर

डॉ. आशीष राय ने संचारी रोगों से बचाव के लिए व्यक्तिगत साफ-सफाई रखने, कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने, घर और आसपास जलजमाव नहीं होने देने, स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने, मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने तथा घर के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। इसके साथ ही बच्चों के नियमित टीकाकरण पर भी जोर दिया गया। दिमागी बुखार से बचाव के लिए पहला टीका 9 से 12 माह और दूसरा टीका 16 से 24 माह की आयु में लगवाने की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि संचारी रोगों से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. असगर अली, डॉ. श्रेया त्रिपाठी, डॉ. रिंकी, स्टाफ नर्स डेजी, एएनएम रंजना, प्रीति, यास्मीन, सीएचओ शिवासागर, काउंसलर नीरा राय, जितेंद्र फार्मासिस्ट, आशा संगिनी सरिता राय, मंजू तिवारी, साधना, मंजू, विमला सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button