Blog

लंका मैदान में आज से तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर , डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ…।

नामचीन अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निःशुल्क परामर्श और उपचार...।

गाजीपुर ।

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर के लंका मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। 26 से 28 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य शिविर को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों के मुताबिक नामचीन अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में पहुंचकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे और आवश्यकतानुसार उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श देंगे। शिविर में मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञों से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिलेगा।

शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और उपचार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

आयोजकों का कहना है कि शिविर का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाना है। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button